\लाहौल-स्पीति में सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 60 पदों के लिए कैंपस साक्षात्कार 21 व 22 जुलाई को-
अक्स न्यूज लाइन केलांग, 17 जुलाई :
जिला रोजगार अधिकारी केलांग विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि SIS इंडिया लिमिटेड RTA हमीरपुर (हि.प्र.) द्वारा पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के कुल 60 रिक्त पदों को भरने हेतु जिला रोजगार कार्यालय केलांग तथा उप रोजगार कार्यालय उदयपुर में कैंपस साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 9वीं तथा 10वीं पास निर्धारित की गई है। चयनित पुरुष अभ्यर्थियों को ₹17,500 से ₹24,000 प्रतिमाह वेतनमान प्रदान किया जाएगा। उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी या उससे अधिक तथा आयु 19 से 40 वर्ष के बीच तथा वजन 54 से 95 किलोग्राम होना चाहिए। ड्यूटी का समय 8 से 12 घंटे प्रतिदिन रहेगा। चयनित पुरुष अभ्यर्थियों को एक माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़ में स्थित एटीएम, अस्पतालों तथा औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा ड्यूटी के लिए नियुक्त किया जाएगा।
कैंपस साक्षात्कार दिनांक 21.07.2026 को प्रातः11:00 बजे जिला रोजगार कार्यालय केलांग तथा दिनांक 22.07.2026 को प्रातः 11:00 बजे उप रोजगार कार्यालय उदयपुर में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक पुरुष अभ्यर्थी अपने सभी मूल दस्तावेज, जैसे हिमाचली प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों का पंजीकरण अनिवार्य रूप से रोजगार सहायता हेतु हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए। यदि पंजीकरण नहीं है, तो साक्षात्कार में भाग लेने से पूर्व ऑनलाइन पंजीकरण के लिए www.eemis.hp.nic.in पोर्टल पर जाएं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय केलांग 01900-202252 पर संपर्क कर सकते हैं।



