सिंघपुरा में बीती रात, कुत्ते ने सोए नौनिहाल पर किया हमला, बुरी तरह से किया जख्मी

सिंघपुरा में बीती रात, कुत्ते ने सोए नौनिहाल पर किया हमला, बुरी तरह से किया जख्मी

 अक़्स न्यूज लाइन, नाहन --04 मार्च  
 

पांवटा साहिब ब्लॉक के सिंघपुरा गांव में बीती रात एक कुत्ते ने अपने घर में सो रहे चार साल के नौनिहाल पर हमला करेक बुरी तरह से घायल कर दिया। परिजनों ने तत्काल बच्चे को सिविल अस्पताल पांवटा लेकर आए जहां पर घायल का इलाज हुआ। मिली जानकारी के अनुसार चार साल का बच्चा आसिफ  पुत्र लियाकत अली निवासी सिंघपुरा रात को अपने घर पर परिजनों के साथ सोया हुआ था। घायल हुए नौनिहाल के मामा बजीर ने बताया कि सुबह करीब चार बजे एक कुत्ता घर पर घुसा और सोये हुए बच्चे पर हमला कर दिया।

कुत्ते हमले से बच्चा जोर से चिल्लाया तो घर के अन्य सदस्य सभी नींद से जागे तब तक कुत्ता हमला कर भाग चुका था। कुत्ते ने बच्चे के मुंह पर हमला किया जिसके चलते मुंह पर गहरे जख्म हुए। उन्होंने बताया कि सिंघपुरा में हम लोग कच्चे मकान में रहते है तथा कमरे में दरवाजे भी नहीं लगे हुए है। जिस कारण कुत्ता घर पर घुस गया।

उधर मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में हड़ताल छोड़कर डॉक्टर प्रियंका परमार ने चार साल के बच्चे को गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज किया। थियेटर में पहुंचकर बच्चे का उपचार किया गया। घायल के मुंह पर करीब एक दर्जन टांके लगाने पड़े।

उधर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में तैनात डॉक्टर प्रियंका परमार ने बताया कि चार साल के बच्चे को कुत्ते ने मुंह को बुरी तरह से ज़ख्मी किया हुआ था तथा बच्चे के मुंह पर गहरे जख्म होने के कारण टांके लगाए गए है व उपचार कर घर भेज दिया गया है।