नाहन में भाजपा अध्यक्ष की अगुवाई में चला सदस्यता अभियान, ऐतिहासिक कालीस्थान मंदिर के गुरु किशोरी नाथ जी को बनाया पार्टी सदस्य

नाहन में भाजपा अध्यक्ष की अगुवाई में चला सदस्यता अभियान, ऐतिहासिक कालीस्थान मंदिर के गुरु किशोरी नाथ जी को बनाया पार्टी सदस्य

अक्स  न्यूज लाइन नाहन 13 सितंबर : 


 हिमाचल प्रदेश में भाजपा का सदस्यता अभियान लगातार जारी है सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ बिंदल की अगवाई में भाजपा ने सदस्यता अभियान चलाया इस दौरान ऐतिहासिक कालीस्थान स्थान मंदिर के संत श्री किशोरी नाथ जी व अन्य 5 संत वृद्ध सदस्य बनाऐ गए। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे। भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शहर के वार्ड नंबर 3/4/ 5 और 6 में सदस्यता अभियान में हिस्सा लिया इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता को ग्रहण किया।


मीडिया से बात करते हुए डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि पार्टी के लिए यह गौरव का विषय है कि प्राचीन मंदिर के  महंत श्री किशोरी नाथ जी ने भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद देते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि साधु संतों का मार्ग दर्शन हमारी प्रेरणा है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि सिरमौर जिला में भाजपा का सदस्यता अभियान लगातार जारी है जिला में  एक लाख 25 हजार लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है जिला के कुल सभी 589 बूथों पर प्रतिबूथ 200 लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया जाएगा।


इस मौका पर बोलते हुए डॉ बिन्दल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के दौरान पानी, बिजली की हालत खस्ता हो गई है। 3 महीने में (2500) ढाई हजार बिजली के कट लगे हैं। और बिजली के बिल अब करंट मारने लगे है। मुफत बिजली देने के नाम पर वोट बटोरने वाली कांग्रेस पार्टी अब खजाना खाली का नारा लगाकर गरीबों की जेब में से पानी बिजली, बस किराया, डीजल का वैट, राशन का तेल, सीमेंट महंगे करके अपना खजाना भरने में लगी है और उसे अपने दोस्तों पर मित्रों पर लुटा रही है। जिला सिरमौर एवं नाहन विधानसभा क्षेत्र की सडकें, गढ्ढों में बदल गई है कोई वाली वारिस नहीं है।