संजीव कटवाल और सुमीत शर्मा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल से शिष्टाचार भेंट की.......

संजीव कटवाल और सुमीत शर्मा ने  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल से शिष्टाचार भेंट की.......

अक्स न्यूज   लाइन ..शिमला  04 अगस्त   - 2023
 भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल और सचिव व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी सुमीत शर्मा ने भाजपा मुख्यालय "दीप कमल चक्कर" में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने इस मौके पर डॉ राजीव बिंदल द्वारा अपनी टीम में उपाध्यक्ष और सचिव व संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी नियुक्त करने के लिए धन्यवाद किया। साथ ही नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व संगठन महामंत्री सिद्धार्थन से उनके निवास स्थल पर पहुंचकर सुमीत ने अपनी नियुक्ति के लिए दोनो वरिष्ठ नेताओं का भी आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर संजीव कटवाल और सुमीत शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना,सह प्रभारी संजय टण्डन, प्रो प्रेमकुमार धूमल, शांता कुमार केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का भी धन्यवाद करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि संगठन के कार्य को प्रदेश नेताओं व नेतृत्व की आकांक्षाओं अनुरूप आगे बढ़ाएंगे।