अक्स न्यूज लाइन शिमला 1 मई :
भाजपा शिमला मंडल की संगठनात्मक बैठक गंज बाजार होटल वाइब्रेशन में संपन्न हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
कार्यालय सचिव सुरेश शर्मा ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक विषयों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि बैठक में मंडल के दोनों अध्यक्षों ने मंडल में हुए कार्यक्रमों का वृत भी रखा।
कार्यक्रम में सांसद सुरेश कश्यप, जिला अध्यक्ष केशव चौहान, मंडल अध्यक्ष संजीव चौहान, राजीव पंडित, प्रत्याशी संजय सूद, प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, कोषाध्यक्ष कमल सूद, अप्संख्यिक मोर्चा के अध्यक्ष बिलाल अहमद, किसान मोर्चा के अध्यक्ष संजीव दृष्टा, सह मीडिया प्रभाती सुदीप महाजन, रामा ठाकुर, राम कृष्ण दीपटा, सुनील धर, राजेश शारदा, सत्या कौंडल, कुसुम सदरेट, गौरव कश्यप और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।