आपदा राहत कोष के लिए अंशदान,,,,,विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ ने 1,82,200 रुपये का चेक भेंट किया....

आपदा राहत कोष के लिए अंशदान,,,,,विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ ने 1,82,200 रुपये का चेक भेंट किया....

अक्स न्यूज   लाइन ..शिमला  17 अगस्त   - 2023
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज यहां हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ ने आपदा राहत कोष-2023 के लिए 1,82,200 रुपये का चेक भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने अंशदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान विपदा के समय में पीड़ितों की मदद के लिए सहायक सिद्ध होंगे।
 इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष हरीश ठाकुर, महासचिव जोगिंदर सकलानी और अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।