नाहन : तकनीकी शिक्षा मंत्री धर्माणी धौलाकुआं में : 6वीं भारतीय रिर्जव बटालियन स्थापना दिवस के मुख्य अतिथि होंगे

नाहन : तकनीकी शिक्षा मंत्री धर्माणी धौलाकुआं में  :  6वीं भारतीय रिर्जव बटालियन  स्थापना दिवस के मुख्य अतिथि होंगे

अक्स न्यूज लाइन नाहन  15 नवंबर : 
15 नवम्बर। नगर एवं ग्रामनियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी 17 नवंबर, 2025 को सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे।
यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि तकनीकी  शिक्षा   मंत्री 6वीं भारतीय रिर्जव बटालियन धौलाकुआं के 16वें स्थापना दिवस समारोह अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। इसके उपरांत दोपहर बाद पांवटासाहिब के बैंकुआ में टाइल फैक्ट्री का स्थल निरीक्षण भी करेंगे।