नाहन : वीर सावरकर जयंती मनाई, शलेच गांव में आयोजित हुआ कार्यक्रम..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 28 मई :
भाषण प्रतियोगिता में रितिका ने प्रथम, सिमरन ने द्वितीय तथा श्रद्धा एवं हिमानी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।निबंध लेखन प्रतियोगिता में सिमरन प्रथम, भव्या द्वितीय तथा रौनक तृतीय स्थान पर रहे।सामान्य ज्ञान (क्विज) प्रतियोगिता में अनिरुद्ध ने प्रथम, आस्था ने द्वितीय तथा विशाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में पझौता क्षेत्र के यूथ मीडिया क्लब, धामला के अध्यक्ष श्री संदीप कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उपस्थित जनों एवं विद्यार्थियों को वीर विनायक दामोदर सावरकर के जीवन, संघर्ष एवं विचारों से परिचित करवाने हेतु एक संक्षिप्त डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई।
अपने संबोधन में श्री संदीप कुमार ने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें वीर सावरकर तथा अन्य महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा एवं महान उद्देश्यों के लिए अपने जीवन को समर्पित करने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान शलेच गांव में एक जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफल एवं सुखद समापन हुआ।









