नाहन: जेसीबी की टक्कर से 2 वर्षीय मासूम गम्भीर रूप से घायल, आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज....

नाहन: जेसीबी की टक्कर से 2 वर्षीय मासूम गम्भीर रूप से घायल, आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज....
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 07 जुलाई :

औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब में एक सड़क हादसे में एक तेजरफ्तार जेसीबी ने अचानक सड़क पर आ पहुंचे 2 वर्षीय मासूम को टक्कर मार दी। इस हादसे में मासूम सड़क पर गिर पड़ा और गम्भीर रूप से घायल हो गया। 

 

परिजनों की शिकायत पर काला अम्ब पुलिस स्टेशन में आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है।

 

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि 

 पुलिस स्टेशन कालाअम्ब के अंतर्गत गांव खैरी, डाकघर त्रिलोकपुर, जिला सिरमौर में यह  एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया। 

 

एसपी ने बताया कि शिकायतकर्ता असलम खान पुत्र स्वर्गीय नाजरदीन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके मकान के बाहर शाम करीब 7 बजे किरायेदार पिंटू का लगभग दो वर्षीय पुत्र प्रियांशु कमरे के बाहर खेलते-खेलते सड़क पर पहुंच गया।

 

 इसी दौरान एक जेसीबी मशीन का चालकतेज रफ्तार एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए वहां पहुंचा और मशीन की बकेट से बच्चे को टक्कर मार दी। 

टक्कर लगने से बच्चा  मौके पर ही सड़क पर जा गिरा  और उसको काफी छोटे आई है।

 

नेगी ने बताया कि आरोपी जेसीबी चालक संजीव कुमार निवासी  बकाला, तहसील बिलासपुर, हरियाणा के खिलाफ मामला  दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।