प्रधान मन्त्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत काँगड़ा के सर्वाधिक 570 हैबिटेसन के लिए रोड नेटवर्क की स्वीकृति

प्रधान मन्त्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत काँगड़ा के सर्वाधिक  570  हैबिटेसन के लिए रोड नेटवर्क की  स्वीकृति
अक्स न्यूज लाइन धर्मशाला 28 मार्च : 
 
केन्द्रीय ग्रामीण विकास   राज्य मन्त्री  कमलेश पासवान  ने   लोक सभा सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज को  संसद में बताया कि  प्रधान मन्त्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत बर्ष 2014 से अब तक   हिमाचल प्रदेश की 2562 हैबिटेशन्स के लिए सड़क  नेटवर्क स्वीकृत किया गया है जिसमे से 2544  हैबिटेसन  को रोड नेटवर्क से जोड़ दिया गया है  जबकि 18  हैबिटेसन का कार्य  बकाया है    /
उन्होंने बताया की   प्रधान मन्त्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत बर्ष 2014 से अब तक   बिलासपुर के 133  हैबिटेसन,  चम्बा के 299  हैबिटेसन, हमीरपुर के 103  हैबिटेसन, काँगड़ा के 570  हैबिटेसन, किन्नौर के 37  हैबिटेसन, कुल्लू के 217  हैबिटेसन, लाहौल स्पीति की 12  हैबिटेसन, मंडी के 442  हैबिटेसन, शिमला के 315  हैबिटेसन , सिरमौर के 186   हैबिटेसन, सोलन के 107  हैबिटेसन और ऊना के 141  हैबिटेसन के लिए सड़क सुविधा प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की गई है जिसमे से चम्बा के 7  हैबिटेसन, काँगड़ा के 1  हैबिटेसन, कुल्लू के 4  हैबिटेसन, शिमला  के 8  हैबिटेसन, का कार्य बकाया है जबकि , मंडी के लिए स्वीकृत  442  हैबिटेसन की जगह 444 हैबिटेसन को सड़क मार्ग से जोड़ा गया है /