बिंदल ने साधा निशाना.......मंत्री विक्रमादित्य समान नागरिक संहिता के पक्ष में और मंत्री चौधरी चंद्र कुमार विपक्ष में..... मुख्यमंत्री से किया सवाल स्पष्ट करे कि वो समान नागरिक संहिता के पक्ष में है या विरोध में.....

बिंदल ने साधा निशाना.......मंत्री विक्रमादित्य समान नागरिक संहिता के पक्ष में और मंत्री चौधरी चंद्र कुमार विपक्ष में.....  मुख्यमंत्री से किया सवाल स्पष्ट करे कि वो समान नागरिक संहिता के पक्ष में है या विरोध में.....

अक्स न्यूज लाइन ..शिमला, 03 जुलाई - 202

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जो सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृव में चल रही है, इस सरकार में मुख्यमंत्री के अलग दावे हैं और मंत्रियों के अलग दावे हैं। मुख्यमंत्री कहते है कि हम 97 प्रतिशत हिन्दु आबादी वाले प्रदेश में हिन्दुवादी भाजपा को हराकर सत्ता में आए हैं। इसके जवाब में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य कहते है कि मेरे से बड़ा कोई हिन्दू नहीं है परन्तु मुख्यमंत्री अपने बयान पर कायम है। 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज देशभर में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए बहस छिड़ी हुई है।

इस बहस में लोक निर्माण मंत्री कहते हैं कि समान नागरिक संहिता लागू होनी चाहिए और आज कांग्रेस पार्टी के वयोवृद्ध नेता चौधरी चंद्र कुमार ने बयान दिया है कि समान नागरिक संहिता कानून की कोई जरूरत नहीं है। उन्होनें यहां तक कह दिया कि विक्रमादित्य जो कह रहे हैं वो न तो सरकार का मत है और न ही कांग्रेस पार्टी का मत है। 

डॉ राजीव बिन्दल ने मुख्यमंत्री से सवाल पूछते हुए कहा कि वह स्पष्ट करे कि वो समान नागरिक संहिता के पक्ष में है या विरोध में। उन्होनें यह भी कहा कि वोटों के लालच में कांग्रेस पार्टी समान नागरिक संहिता का विरोध कर रही है और एक-दो लोगों को इस काम पर लगाया हुआ है कि वे विषय को विषयांतर करते रहे। अतः हिमाचल की जनता के सामने यह स्पष्ट रूप से आना चाहिए कि समान नागरिक संहिता कानून के बारे में सरकार का अधिकारिक मत क्या है और कांग्रेस का अधिकारिक मत क्या है।