सुक्खू बोले भगवान राम हमारे भी आर्दश, 22 जनवरी को सूबे रहेगा सार्वजनिक अवकाश सीएम ने किया ऐलान

सुक्खू बोले भगवान राम हमारे भी आर्दश, 22 जनवरी को सूबे रहेगा सार्वजनिक अवकाश सीएम ने किया ऐलान

अक़्स न्यूज लाइन,शिमला --21 जनवरी 
शिमला राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित अखंड ज्योत प्रज्वलन के साथ रामचरितमानस पाठ में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अखंड ज्योत प्रज्वलित की और भगवान राम का आशीर्वाद लिया। 
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राम देश की संस्कृति है। न  कि किसी पार्टी। सीएम ने जाखू में प्रस्तावित श्री राम की मूर्ति को लेकर शुभ मुहूर्त पर स्थापित करने का ऐलान भी किया। 
 

सुक्खू ने कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। राम किसी पार्टी विशेष के नहीं है। वह इस देश की संस्कृति है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं की भूमि है और आज वह भी भगवान राम का आशीर्वाद लेने राम मंदिर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने तो केवल आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। कांग्रेस सरकार प्रदेश में 22 जनवरी को पूरे दिन का अवकाश कर दिया है।

जाखू में श्री राम भगवान की 111 फीट ऊंची मूर्ति बनाने के प्रस्ताव को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मूर्ति की स्थापना की जाएगी। लेकिन हिंदू परंपराओं में किसी भी शुभ कार्य करने से पहले मुहूर्त और समय देखा जाता है। शुभ मुहूर्त देखकर जाखू में भगवान राम की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार,मीडिया नरेश चौहान, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप.महापौर उमा कौशल,देवेंद्र बुशैहरी, उपायुक्त आदित्य नेगी, सूद सभा के अध्यक्ष राजीव सूद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।