दुनिया की सबसे ऊँची मोटरेबल सड़क पर नाहन के राघव तोमर ने परचम लहराया.
दुनिया की सबसे ऊंची सड़क Jumping La (World’s Highest Motorable Road) में स्थित एक प्रसिद्ध दर्रा है, जिसका नाम Guinness Book of World Records में भी दर्ज है। इस सड़क पर नाहन के राघव तोमर ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ परचम लहराया है।
सड़क की ऊँचाई लगभग 19,024 फीट (5,798 मीटर) है। यह लद्दाख क्षेत्र में भारत-चीन सीमा के पास बसे दूरस्थ गाँव चिसुमले और डेमचोक को जोड़ता है।
इतनी अधिक ऊँचाई पर ऑक्सीजन का स्तर लगभग 50% तक कम हो जाता है, जिससे साँस लेना और सामान्य गतिविधियाँ करना भी बेहद कठिन हो जाता है। बर्फीली हवाएँ, कठिन रास्ते और अत्यधिक मौसम इसे दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण एडवेंचर रूट्स में शामिल करते हैं।
इसी ऐतिहासिक और कठिन सफर को पूरा करते हुए राघव तोमर पुत्र विशाल तोमर ने अपने तीन दोस्तों — श्रीयम केसरवानी (गोरखपुर), कुशाग्र मिश्रा (नैनीताल) और कुणाल गर्ग (गाज़ियाबाद) — के साथ इस स्थान तक पहुँचकर एक अद्भुत उपलब्धि हासिल की। इस साहसिक यात्रा के लिए सभी को प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।
राघव तोमर से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि यह सब उनकी लगातार की गई फिटनेस और मेहनत की वजह से संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि इतनी ऊँचाई पर जहाँ ऑक्सीजन लगभग 50% कम हो जाती है, वहाँ पहुँचना आसान नहीं होता, लेकिन अच्छी फिटनेस के कारण उनके लिए यह सफर काफी सहज रहा। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा —
“अगर मैं यह कर सकता हूँ, तो आप भी कर सकते हैं, बस अपने स्वास्थ्य और फिटनेस पर ध्यान देना जरूरी है।”









