रघुनाथपुरा पाठशाला के बच्चों ने एकत्रित किया सिंगल यूज प्लास्टिक- कंचन बाला

रघुनाथपुरा पाठशाला के बच्चों ने एकत्रित किया सिंगल यूज प्लास्टिक- कंचन बाला

अक्स न्यूज लाइन बिलासपुर 3 मई 2024 : 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रघुनाथपुरा के व्यास इको क्लब के छात्र छात्राओं द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया जिसमें सिगंल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में  आम लोगों को जागरुक  किया गया। पाठशाला की व्यास इको क्लब प्रभारी टीजीटी कंचन बाला ने बताया कि 1 में से 31 मई तक पाठशाला द्वारा सिगंल यूज प्लास्टिक एकत्रित करने के लिए एक अभियान चलाया गया है।

इस अभियान के तहत आज पाठशाला के बच्चों ने पाठशाला के आसपास के क्षेत्र से  2 किलोग्राम सिगंल यूज प्लास्टिक को इकट्ठा करके विद्यालय में संग्रहित किया। उन्होंने बताया कि संग्रहित किए गए प्लास्टिक को स्थानीय पंचायत को 75 रुपए प्रति किलो की दर से बिक्री किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बच्चों में आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा व स्वच्छ रखने की आदत को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि देश में वर्ष 2040  तक   प्लास्टिक के उपयोग को 60% तक कम करने के लक्ष्य  की प्राप्ति हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है।