मेले एवं उत्सव हिमाचल की समृद्ध संस्कृति को जीवंत रखने में महत्वपूर्ण - अनिरुद्ध सिंह

मेले एवं उत्सव हिमाचल की समृद्ध संस्कृति को जीवंत रखने में महत्वपूर्ण - अनिरुद्ध सिंह

  अक्स न्यूज लाइन - सोलन, 09 अक्तूबर  
;

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश में मनाए जाने वाले मेले, उत्सव एवं त्यौहार समृद्ध संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण हैं। अनिरुद्ध सिंह गत देर सांय सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में 19वें हिमाचल उत्सव के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हमारी समृद्ध संस्कृति हमारी पहचान है और युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति को संरक्षित रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल उत्सव के आयोजकों की इस उत्सव को ज़िला स्तरीय करने की मांग के अनुरूप मामला उच्च स्तर पर उठाया जाएगा।  
उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से डायनामिक इंडिया युवा मण्डल को एक लाख रुपए उपलब्ध करवाने की घोषणा की।

अनिरुद्ध सिंह ने इस अवसर पर डायनामिक इंडिया युवा मण्डल की ओर से सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह और उनकी टीम को मादक द्रव्यों के विरूद्ध सतत् कार्यवाही के लिए सम्मानित किया।
इस अवसर पर डायनामिक इंडिया युवा मण्डल सोलन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपए का चैक ग्रामीण विकास मंत्री को भेंट किया।  

कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, ज़िला कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष शिव कुमार, खण्ड कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव राहुल ठाकुर एवं सुरेन्द्र सेठी, शहरी कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष अंकुश सूद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगमोहन मल्होत्रा, नगर निगम के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, पूजा, संगीता ठाकुर, ईशा पराशर, नगर निगम के मनोनीत पार्षद रजत थापा, पुनीत नारंग, विजय ठाकुर, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के महासचिव लोकेन्द्र शर्मा तथा कुनाल सूद, प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के निदेशक जतिन साहनी, खण्ड कांग्रेस समिति के मीडिया पैनीलिस्ट शोभित बहल, रोगी कल्याण समिति सोलन के सदस्य विनीश धीर, अजय कंवर, पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह, उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।  
.0.