मेरे देश के लिए परिवारवाद उस प्रकार से है जैसे राजशाही राजाओं के परिवार : बिंदल ने पीएम मोदी के भाषण की तारीफ करते हुए कहा

मेरे देश के लिए परिवारवाद उस प्रकार से है जैसे राजशाही राजाओं के परिवार : बिंदल ने पीएम मोदी के भाषण की तारीफ करते हुए कहा

अक़्स न्यूज लाइन, शिमला --15 अगस्त
 

भाजपा प्रदेश कार्यालय दीप कमल में भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भारत का तिरंगा फहराया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धरथन, सांसद डॉ सिकंदर कुमार, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष कमल सूद, कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर, संजय सूद, राकेश घई उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। सभी प्रदेशवासियों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शत-शत बधाई। इस मौके पर देश के श्रद्धेय प्रधानमंत्री जी ने जो उदगार व्यक्त किए हैं वो अपने आप में अनूठे हैं। उन्होनें कहा कि आज 78वां स्वतंत्रता दिवस है हमें कर्तव्य की तरफ आगे बढ़ना चाहिए। जहां केन्द्रीय सरकार का कर्तव्य है, केन्द्रीय अधिकारियों का कर्तव्य है जहां प्रदेश की सरकारों को अपना कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए, वहीं 140 करोड़ देशवासियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा करना है और इसके लिए रिफाॅर्मस लाने होंगे।

प्रत्येक व्यक्ति को, प्रत्येक संस्था को इस वर्ष में कम से कम दो रिफाॅर्म करने चाहिए। वो पंचायतीराज संस्थाएं हैं या जिला की संस्थाएं हो, वो नगर निकाय है, वो प्रदेश की सरकारें हैं, देश की सरकार है, वो सामाजिक संस्थाएं हैं, सभी को और व्यक्तियों को दो रिफार्म करने चाहिए। यदि इस प्रकार दो रिफाॅर्म करेंगे तो पूरे देश के अंदर लाखों रिफार्मस हो सकंेगे और मेरा देश रिफार्मस करते हुए ट्रांसफाॅर्म करेगा। मोदी जी ने कहा कि मेरे देश के लिए परिवारवाद उस प्रकार से है जैसे राजशाही राजाओं के परिवार होते थे वो सत्ता चलाते थे। परिवारवाद मेरे देश को किसी प्रकार स्वीकार्य नहीं है। वो प्रदेश की देश के विकास के अंदर घातक है। मोदी जी ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर सहन नहीं होगा। मोदी जी ने कहा कि देश का विकास ळल्।छ के आधार पर होना चाहिए यानि गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी इस प्रकार देश का विकास गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी के आधार पर होगा और इसके लिए हम कृतसंकल्प है। 
डाॅ. बिन्दल ने कहा कि भारत शिक्षा के मामले में दुनिया के लिए मार्गदर्शक बने इसलिए नालंदा को दोबारा से स्थापित करते हुए देश को दुनिया का शिक्षा हब बनाने का एक संकल्प भारत ने लिया है।

एक भारत श्रेष्ठ भारत मेरा देश एक भारत के रूप में खड़ा हो। जाति एक विष की तरह से मेरे देश को निगल न जाए इसलिए भारत का संविधान श्रेष्ठ संविधान है जिसके अंदर सबको समान अधिकार मिलना चाहिए। मोदी जी ने भारत को विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनाने का संकल्प लिया है। मोदी जी ने कहा कि हमारे देश के लिए समान नागरिक संहिता नितांत आवश्यक है। सर्वोच्च न्यायालय ने बार-बार इस बात का निर्देश दिया कि काॅम्यूनल सिविल कोड नहीं होना चाहिए बल्कि यूनिफार्म सिविल कोड होना चाहिए। जो आज का सिविल कोड है पूरी तरह से काॅम्यूनल नागरिक संहिता है बल्कि हमें सैक्यूलर सिविल कोड की आवश्यकता है। मोदी जी ने कहा एक देश एक चुनाव उससे अरबो रूपयों की बचत होने वाली है और देश का विकास सुनिश्चित होने वाला है। इस प्रकार मोदी जी ने आने वाले समय के लिए देश के लिए एक मार्गदर्शक चित्र उसकी परिकल्पना देश के सामने रखी है। डाॅ0 बिन्दल ने एक बार फिर देशवासियों को प्रदेशवासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

वन नेशन वन वोट देश हित में : जयराम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी सभी को इस पावन पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा की भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बात प्रधानमंत्री बनने के बाद आज देश को स्वतंत्रता दिवस पर संबोधित किया है। देश को 2047 में विकसित भारत के संकल्प के साथ हम आगे बड़ रहे है, यह हमारे लिए गर्व का विषय है। जिस प्रकार से पीएम ने अपने वक्तव्य में वन नेशन वन वोट की बात की है यह देश के लिए अच्छी बात है। इस निर्णय से देश के करोड़ों रू बचेंगे।

इस पावन अवसर पर लड्डू वितरण भी किया गया जिसमें संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल एयर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को लड्डू खिलाएं।