मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया.....

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया.....

  अक्स न्यूज लाइन ..शिमला, 16 मई -  2023
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज प्रातः जिला सिरमौर के  राजगढ़ मार्ग पर पबौर के पास वाहन दुर्घटना में चार व्यक्तियों के निधन पर शोक प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता के निर्देश दिए।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।