देश के पहले सीएम होंगे सुक्खू .........अपने नाम पर ही योजना शुरू करने वाले , जयराम ने कांग्रेस पर कसा तंज.........

देश के पहले सीएम होंगे सुक्खू .........अपने नाम पर ही योजना शुरू करने वाले ,  जयराम ने कांग्रेस पर कसा तंज.........

 अक्स न्यूज लाइन --कु ल्लू    01 जुलाई  - 2023
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने कुल्लू दौरे के दौरान यहां सूक्खू सरकार की सुख आश्रय योजना पर सवाल उठाते हुए कहा है कि प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार ऐसा हुआ है कि मुख्यमंत्री ने आते ही अपने नाम पर योजना शुरू कर दी। यही नहीं, जनता से झूठ बोलकर सत्ता भी हासिल की है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर यहां देव सदन कुल्लू में भाजपा मंडल की संयुक्त मोर्चा की बैठक को संबोधित कर रहते हुए ये शब्द कहे। 
 उन्होंने कहा कि अब हम शांत नहीं बैठेंगे। छह माह तक हम देख रहे थे कि कांग्रेस सरकार कुछ अच्छा करेगी, लेकिन अभी तक धरातल पर कुछ भी ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि इस सरकार में सुख किसको मिल रहा है, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल तो मंत्री व सीपीएस ही सुख प्राप्त कर रहे हैं। 
  
चुनाव से पहले जो वादे जनता से किए गए थे, उन 10 गांरटियों को सरकार अभी तक पूरा नहीं कर पाई है। महिलाएं इंतजार कर रही है कि 1500 रुपए मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार हम पर ऋण लेने का आरोप लगाती थी, लेकिन अब मात्र छह माह में आठ हजार करोड़ ऋण ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि जनता को गुमराह करके यह सरकार सत्ता में आई है।