भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रस्ताव पारित – बिंदल

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रस्ताव पारित – बिंदल
ऊना, 5 फरवरी (अक्स न्यूज लाइन):- भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बताया कि प्रदेश कार्यसमित बैठक में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रस्ताव पारित हुआ ! राजनितिक प्रस्ताव में : भा.ज.पा. हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति में यह प्रस्ताव उस समय आ रहा है जब भारत देश G-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है। भारत मेजबान देश के रूप में गौरवन्वित है। श्री नरेन्द्र भाई मोदी माननीय प्रधान मंत्री जी के नेतृत्व में भारत की छवि विश्व में लीडर के रूप में उभरी है। मोदी जी के नेतृत्व की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए प्रदेश कार्यसमिति उन्हें बधाई देती है। अर्थात आज हमारे पास विश्व की आवश्यक्ताओं की प्रतिपूर्ति के लिए सब कुछ है, आज हमारी लडाई जीवित रहन की नहीं है, युद्ध हमारी समस्याओं का समाधान नहीं है-व कदापि नहीं है। भा.ज.पा. प्रदेश कार्यसमिति श्री जगत प्रकाश नड्डा जी को 2024 तक भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहने पर शत्-शत् बधाई देती है। हिमाचल प्रदेश के लिए यह गौरव की बात है कि दुनिया की सबसे बडी राजनैतिक पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश से है व भा.ज.पा. हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ताओं के मध्य में से ही है।   मोदी सरकार ने • 11.7 करोड़ घरों को शौचालय प्रदान किए गए। • 9.6 करोड़ घरों को LPG Connection प्रदान किए गए। • 220 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन लगाई गई । • 47.8 करोड़ जनधन के खाते खोले गए। • 44.6 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा व जीवन ज्योति योजना से जोडा गया। • 2.2 लाख करोड़ रुपये 11.4 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि योजना में बांटे गए। • 80 करोड़ लोगों को 28 माह तक निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया गया जिसे अब दोबारा अगले एक वर्ष और दिया जाएगा। इसी प्रकार सडकों के निर्माण में आधारभूत ढांचे के निर्माण में जो क्रान्ति आई है वह पूर्ववर्ती सरकारों की तुलना में बहुत अधिक है। श्री नरेन्द्र मोदी सरकार में भारत विश्व की पांचवी आर्थिक महाशक्ति बन चुका है जो जल्द ही तीसरी आर्थिक महाशक्ति के रूप में विकसित होने जा रहा है। केन्द्र की भा.ज.पा. सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश की जनता को लगातार नायाब तोहफे दिए गए है। • प्रधान मंत्री उज्जवला योजना में 1 लाख 37 हजार परिवार लाभाविन्त हुए। • आयुषमान भारत योजना में 4 लाख 28 हजार परिवार रजिस्टर्ड हुए । • जल जीवन मिशन में 8 लाख 37 हजार परिवार लाभाविन्त हुए। • प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि से 9 लाख 37 हजार परिवारों को 1532 करोड़ रुपये का लाभ मिला। • प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना से 5912 कि.मी. नई सडकें बनाई गई। • रेणुका बांध परियोजना 7000 करोड़ रुपये की योजना का शिलान्यास। • लूहरी हाईड्रो पावर 1800 करोड़ रुपये की योजना का शिलान्यास। • धौलासिद्ध पन बिजली परियोजना 680 करोड़ रुपये की योजना का शिलान्यास। • सावडा कुड्डु परियोजना 2080 करोड़ रुपये की योजना का शिलान्यास । • नैशनल डिजास्टर फोर्स बटालियन हि.प्र. को दी गई। • AIIMS बिलासपुर का लोकार्पण किया गया जिसके लिए 1356 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। • अटल टनल रोहतांग बनाकर जनता को समर्पित की गई। • वन रैंक वन पैंशन से हिमाचल प्रदेश के लगभग 1 लाख पूर्व सैनिकों को लाभ पहुँचाया गया। • आई.आई.एम. सिरमौर 400 करोड़। • नाहन मैडिकल कालेज 189 करोड़। • हमीरपुर मैडिकल कालेज 189 करोड़। • चम्बा मैडिकल कालेज 189 करोड़। • ट्रामा सेंटर्स 29 करोड़। • पी.जी.आई Satellite Centre ऊना 450 करोड़। • आई.आई.आई.टी. ऊना-128 करोड़। • हाइड्रो इन्जीनियरिंग कालेज बिलासपुर-140 करोड़। • सैन्ट्रल युनिवर्सिटी 512 करोड़ उपलब्ध करवाए गए। 3 फोरलेन हाइवे:- लगभग पूर्ण होने जा रहे हैं। अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा मंडी सर्वेक्षण चल रहा है व केन्द्रीय योजनाओं में केन्द्र सरकार का 90 प्रतिशत हिस्सा विशेष कैटेगरी का दर्जा दिलाकर हिमाचल को आर्थिक रूप से मजबूत किया। भा.ज.पा. की केन्द्र सरकार प्रखर राष्ट्रवाद, देश प्रेम एवं गरीब कल्याण, आधार भूत ढांचा गत विकास के लिए जानी जा रही है। देश सबसे पहले, समाज सबसे पहले यही लक्ष्य रख कर मोदी सरकार कार्य कर रही है। हमारी सांस्कृतिक विरास्तों की पुर्न स्थापना करने में मोदी सरकार सफल रही है। श्री राम जन्म स्थान पर भव्य मन्दिर निर्माण श्री काशी विश्व नाथ धाम का सर्वांगीण विकास, धारा 370 हटा कर काशमीर को मुख्य धारा में मिलाने का प्रयास। सांस्कृतिक मान्यताओं के प्रति अथाह श्रद्धा का पुर्न जागरण करते हुए राष्ट्र के विकास के लिए कार्य कर रही है केन्द्र की भा.ज.पा. सरकार। इतिहास का सही प्रदर्शन आज की आवश्यक्ता है, देश की आजादी में योगदान देने वाले महान पुरूषों को यथोचित सम्मान देने, दास्तां के निशानों को मिटाकर स्वतंत्रता का बोध कराने के काम करने में केन्द्र की मोदी सरकार सफल हो रही है। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के जन्म दिवस पर नेता जी को पूरे देश ने भावभीन श्रद्धांजलि दी। देश की आजादी में उनके योगदान को प्रथम पंक्ति में रखते हुए देश के महान नेता श्री नरेन्द्र भाई मोदी ने देश के महत्वपूर्ण स्थल दिल्ली में उनकी मूर्ति की स्थापना की। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह जिसे सर्वप्रथम नेता जी ने आजाद करवाया था, यह विषय देश को स्मरण करवाया गया। देश की आजादी को बरकरार रखने के लिए और मातृभूमि की रक्षा के लिए जिन वीर सपूतों ने परमवीर चक्र प्राप्त किये, उनके नामों पर अंडमान-निकोबार द्वीपों के नाम रखकर उन वीर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। हिमाचल प्रदेश के चार वीर सपूतों के नाम अंडमान श्रेत्र के चार द्वीपों के नाम रखकर हिमाचल के वीर सपूतों की वीरता/ बलिदान को सम्मान दिया गया। जो द्वीप अंग्रेजों के नाम से जाने जाते थे अब वे हिमाचल व देश के वीरों के नाम से जाने जाएंगे। हिमाचल प्रदेश के वीर सपूतों मेजर सोमनाथ, ले0 कर्नल धन सिंह थापा, कैप्टन विक्रम बत्रा और सूबेदार संजय dqekj के नाम से ये द्वीप जाने जाऐंगे। प्रखर राष्ट्रवाद की राह पर चल रही श्री नरेन्द्र मोदी सरकार को भा.ज.पा प्रदेश कार्यसमिति Salute करती है।