एडवोकेट सुरेंद्र हिंदुस्तानी बने....... जिला भाजपा के उपाध्यक्ष.......

एडवोकेट सुरेंद्र हिंदुस्तानी बने....... जिला भाजपा के उपाध्यक्ष.......

 अक्स न्यूज   लाइन ..नाहन  02 जुलाई  - 2023
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता द्वारा जारी किए गए आदेशों के मुताबिक शिलाई निर्वाचन क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले सुरेंद्र हिंदुस्तानी को भारतीय जनता पार्टी का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।  जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व , नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर , सुरेश कश्यप , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल , जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता , पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी , रीना कश्यप , बलदेव तोमर आदि नेताओं का आभार व्यक्त किया है।