प्रवक्ता सुरेंद्र पुंडीर राज्य शिक्षक अवार्ड 2024 के लिए चयनित

प्रवक्ता सुरेंद्र पुंडीर राज्य शिक्षक अवार्ड 2024 के लिए चयनित

अक्स न्यूज लाइन  नाहन,04 सितम्बर :

एनपीएस जिला सिरमौर के अध्यक्ष प्रवक्ता सुरेंद्र पुंडीर को राज्य सरकार ने राज्य शिक्षक अवार्ड 2024 के लिए चयनित किया है। सुरेंद्र पुडींर ने जिले के विभिन्न स्कुलों सेवाऐं देते हुए छात्रों को गुणात्मक शिक्षा देने के मामले में अहम रोल अदा किया है तथा शिक्षा के सुधारों का हमेशा पक्ष लिया है।

यही नही पुडींर शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों के कल्याण में सदैव आगे रहे है। पुडींर जिला प्रवक्ता संघ के अध्यक्ष की जिम्मेवारी को भी को सफलता से निभाते आए है। एनपीएस जिला संघ के 

वरिष्ठ अध्यक्ष जगदीश परमार, राज्य उपाध्यक्ष सुनील तोमर, महिला विंग जिला अध्यक्ष प्रीतिका परमार, खंड अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, वीआर सिंगटा, संदीप कश्यप, वेद पराशर, कपिल शण्कवाण तथा जितेंद्र चौहान आदि ने सुरेंद्र पुडींर को राज्य शिक्षक  अवार्ड के लिए वचयनित होने पर बधाई दी है।