पूरे देश में केन्द्र की मोदी सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल को सराहा जा रहा है ...तिलक राज शर्मा

पूरे देश में केन्द्र की मोदी सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल को सराहा जा रहा है ...तिलक राज शर्मा

अक़्स न्यूज लाइन,शिमला --23 फरवरी 

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की जिला कार्यशाला प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने कहा कि भाजयुमो प्रदेश के हर मण्डल के ग्राम केन्द्रों पर नुक्कड़ सभा आयोजित करेगा और इन नुक्कड़ सभाओं को प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्बोधित करेंगे।
तिलक राज ने कहा कि पूरे देश में केन्द्र की मोदी सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल को सराहा जा रहा है और लोगों ने मोदी जी को 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है।

राज्यसभा सांसद, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं युवा मोर्चा प्रभारी डाॅ0 सिकन्दर कुमार ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। दुनिया के बड़े-बड़े देश भारत के विकास में अपना विकास देख रहे हैं। पूरा विश्व मोदी जी को विश्व नेता मानने लगा है, क्योंकि पूरे विश्व में आज सबसे अधिक लोकप्रिय नेता कोई है तो वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है।
डाॅ0 सिकन्दर कुमार ने युवाओं को मोदी के पंच प्राण के बारे में बताया और कहा कि पिछले 10 वर्ष में जिस गति और स्केल के साथ भारत में विकास हुआ है, वो अकल्पनीय है, ऐतिहासिक है। डी0बी0टी0 के माध्यम से 34 लाख करोड़ रू0 का लाभार्थियों तक पहुंचाना और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80.35 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देना और इस योजना को 1 जनवरी, 2024 से अगले 5 वर्ष तक बढ़ाकर 2029 तक करना जिसकी वजह से हमारे देश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं, सराहनीय है।
इस चैपाल बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा जिस गति से प्रदेश में कार्य करेगा उसी गति से भाजपा का प्रदेश में जनाधार बढ़ेगा। उन्होनें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि प्रदेश की ओर से जो भी करणीय कार्य मोर्चा को दिए गए हैं उन्हें समयबद्ध पूर्ण करें ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव में चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित हो सके और मोदी जी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने।
बैठक में मुख्यरूप से प्रदेश भाजपा सचिव डाॅ0 संजय ठाकुर, युवा मोर्चा महामंत्री डाॅ0 सन्नी शुक्ला, साकेश शर्मा, जिला अध्यक्ष हनीश चोपड़ा, जिला प्रभारी रोहित भारद्वाज व प्रदेश, जिला व मण्डल के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।