विश्व महिला दिवस पर पुलिस मैदान में दौड़ स्पर्धाओं का किया जाएगा आयोजन
अक्स न्यूज लाइन रिकांगपिओ 6 मार्च :
सहायक आयुक्त किन्नौर विपिन ठाकुर ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय के सभागार में 8 मार्च को पुलिस मैदान रिकांगपिओ में आयोजित किए जाने वाले विश्व महिला दिवस के संदर्भ में बैठक की अध्यक्षता की।
उन्होंने अधिकारियों को बताया कि इस अवसर पर अस्मिता खेल से ही पहचान कार्यक्रम के तहत 13 वर्ष से कम उम्र, 13 से 18 वर्ष व 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के युवक एवं युवतियों के लिए 100, 200 व 400 मीटर दौड़ स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी और विजेताओं को मेडल प्रदान किए जाएंगे।
उन्होंने प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे अपना ऑनलाइन पंजीकरण https://nsrs. Kheloindia.gov.in पर करा सकते हैं तथा पुलिस मैदान में 8 मार्च को प्रातः 8 बजे के बाद स्थापित काउंटर में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
इसकी अतिरिक्त, उन्होंने स्थानीय युवा वर्ग से इन दौड़ स्पर्धाओं में भाग लेने का आह्वान किया।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ राकेश नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी जय कुमार गुप्ता, युवा खेल अधिकारी शुभम चंद्रन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।




