दीद घलूत पंचायत में,,,,, भाजपा छोड लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन,,,,,

दीद घलूत पंचायत में,,,,,  भाजपा छोड लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन,,,,,

 अक्स न्यूज   लाइन ..नाहन  16  जून - 2023
पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र की ग्राम पंचायत  दीद घलूत के उप प्रधान विक्रम सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस   पार्टी में शामिल हुए । उन्होंने पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश तथा  हिमाचल कांग्रेस समिति की सचिव दयाल प्यारी के समक्ष कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। बता दें कि  विक्रम सिंह दूसरी बार ग्राम पंचायत के उप प्रधान बने हैं। इन्हें कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जोड़ने में रणधीर ठाकुर, मुन्नी लाल पंवर व जिला अध्यक्ष आनंद परमार की अहम भूमिका रही। गौरतलब है कि दो दिन पहले रासू मान्दर के दौरे के दौरान  उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान की मौजूदगी में भड़ोली पंचायत समिति  वार्ड के बीडीसी सदस्य रणवीर मेहता उर्फ रिंकू मेहता और  इसी क्षेत्र के सुरेश भारद्वाज ने भी भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी का दामन थामा था। 
ब्लॉक कांग्रेस पच्छाद के अध्यक्ष जयप्रकाश चैहान का मानना है कि लोगों का , भाजपा से मोहभंग हो गया है और लोग हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा किए गए कार्यों से खुश हैं।  कांग्रेस पार्टी की नीतियों पर विश्वास करने लगे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा  और संगठन में उन्हें जिम्मेदारी भी दी जाएगी। चैहान ने कहा कि आगामी वर्ष 2024 में होने वाले  लोकसभा चुनाव के लिए एक जुट हो जाएं ताकि शिमला संसदीय सीट पर पच्छाद से कांग्रेस को बढ़त मिल सके ।