नाहन: ई-रिक्शा परमिट के लिए अधिसूचना जारी..नाहन, राजगढ़ में 17 परमिट होंगे..

नाहन: ई-रिक्शा परमिट के लिए अधिसूचना जारी..नाहन, राजगढ़ में 17 परमिट होंगे..

अक्स न्यूज लाइन नाहन 08 दिसम्बर : 

राज्य परिवहन विभाग ने सुबे के तय उपमंडलो में ई-रिक्शा सेवा शुरु करने के लिए केबिनेट के फ़ैसले के बाद अब सम्बंधित उपमंडलो में ई- रिक्शा चलाने के लिए परमिट जारी के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

अधिसूचना जारी होने के बाद अब परमिट के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू होगी। परमिट जारी करने के लिए सम्बंधित क्षेत्रीय परिवहन प्रधिकर्णो को अधिकृत कर दिया गया है।

इस कड़ी में ज़िला सिरमौर के नाहनमें 15 राजगढ़ में 2 परमिट जारी होने है। इसके अलावा पालम पुर 30,धर्मशाला, मैक्लोडगंज 36,चम्बा 5,भटियात 9, कल्पा रिकोंगपियो 15, सांगला 10,जोगिंदर नगर 15, पद्दर 35, सरकाघाट 5, धरमपुर 5 एंव कुल्लू में 30 परमिट जारी होंगे।