नोहराधार से राम लाल बने खंड अध्यक्ष ....

नोहराधार से राम लाल बने खंड अध्यक्ष ....

अक्स न्यूज   लाइन ..नाहन  16 जुलाई - 2023
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला सिरमौर की  नोहराधार इकाई के चुनाव आज निर्विवाद संपन्न हुए जिसमें  नोहराधार खंड से रामलाल शर्मा को खंड अध्यक्ष की कमान मिली इसके अतिरिक्त नोहराधार खंड से  वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमोहन जनशक्ति विभाग, महासचिव कुलदीप कुमार राजस्व विभाग, कोषाध्यक्ष अनीता कोष एवं लेखाकार विभाग, मुख्य सलाहकार सतेंद्र शिक्षा विभाग उप प्रधान  प्रधान शिवम कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग  शिवम व वन विभाग के अशोक कुमार को चुना गया। सयुक्त सचिव तपेंद्र चौहान जनशक्ति विभाग विनीत चौहान पशुपालन विभागए  प्रैस सचिव हजारी ठाकुर राजस्व विभाग, संगठन सचिव सुरेश चौहान शिक्षा विभाग , कानूनी सलाहकार जितेंद्र सिंह  जलशक्ति विभाग से निर्विवाद निर्वाचित हुए। 
इस अवसर पर राजगढ़ में एन पी एस ई खंड अध्यक्ष प्रवीण शर्मा तथा नोहराधार मे एन पी एई जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर  विशिष्ट  आमंत्रित रूप से उपस्थित रहे तथा नवनिर्वाचित  कार्यकारणी को  हार्दिक बधाई दी तथा आशा व्यक्त की कि शीघ्र ही सम्पूर्ण हिमाचल मे अराजपत्रित संघ के निर्विवाद चुनाव सम्पन्न होंगे तथा नई कार्यकारणी कर्मचारी हितार्थ ऐतिहासिक कदम उठाएगी।