धरती बचाओ, जीवन बचाओ का दिया संदेश

धरती बचाओ, जीवन बचाओ का दिया संदेश

 अक्स न्यूज लाइन कुल्लू 22 अप्रैल : 

कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल में धरती बचाओ जीवन बचाओ के उद्देश्य से विश्व पृथ्वी दिवस पर छात्रों द्वारा स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया | इस दिन को मनाने का उद्देश्य पृथ्वी का सम्मान एवं रक्षा करना है | इस अवसर पर कक्षा 4 से 8 तक के छात्रों ने बढ़ - चढ़ कर भाग लिया छात्रों द्वारा स्लोगन , कविताओं , चित्रों के माध्यम से पृथ्वी को सुंदर और हरा भरा बनाने का संदेश दिया | कक्षा चौथी से पहला स्थान क्षितिज , दूसरा स्थान मयशा और तीसरा स्थान प्रिंशिका ने प्राप्त किया | कक्षा पांचवी से पहला स्थान शानवी सिंह , दूसरा मालविका और तीसरा स्थान अभिमन्यु ने प्राप्त किया | कक्षा छठी से पहला स्थान पर्निता  , दूसरा स्थान रिजुल और तीसरा स्थान अपूर्वा और प्रज्वल ने प्राप्त किया | कक्षा सातवीं से पहला स्थान आर्या , दूसरा स्थान सिया और प्राची और तीसरा स्थान परनवी ने प्राप्त किया | कक्षा आठवीं से पहला स्थान रिद्धि , दूसरा स्थान नितिका और तीसरा स्थान कीर्ति ने प्राप्त किया |

स्कूल प्रबंधक सुरेश कुमार एवं प्रधानाचार्य रीतू चौहान ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा -पेड़ , पौधे लगाकर पृथ्वी की रक्षा करें और इस को एक स्वस्थ  और रहने योग्य ग्रह बनाएँ |