द्रंग से चुनाव जीत गए होते , तो आज सुखविंदर सुक्खू की जगह कौल सिंह होते हिमाचल के सीएम

द्रंग से चुनाव जीत गए होते , तो आज सुखविंदर सुक्खू की जगह कौल सिंह होते हिमाचल के सीएम
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में हमारी पार्टी सत्ता में आई है, लेकिन सबसे बड़ा मलाल द्रंग विधानसभा क्षेत्र की सीट हारने का है। उन्होंने कहा कि ये बड़े ही अफसोस कि बात है कि कौल सिंह ठाकुर जैसे सीनियर नेता जो 8 मर्तबा विधायक, चार बार मंत्री, विधानसभा स्पीकर और पार्टी के अध्यक्ष रहे, उन्हें द्रंग के मतदाताओं ने इतने सीनियर नेता को हरा दिया। उन्होंने कहा कि कौल सिंह ठाकुर चुनाव जीते होते तो आज सुखविंदर सिंह सुक्खू की जगह मुख्यमंत्री होते। सीएम सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह दौरान मुझे कौल सिंह ठाकुर रास्ते मे मिले। उस दौरान मैंने कहा कि चुनाव जीते होते तो सुक्खू की जगह आप सीएम की शपथ ले रहे होते। जिस पर कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि यह सब भाग्य की बात है।