ताजिए निकालने को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में बवाल, 3 युवक हुए घायल, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला किया दर्ज

ताजिए निकालने को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में बवाल, 3 युवक हुए घायल, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला किया दर्ज

अक़्स न्यूज लाइन, नाहन --17 जुलाई

मुहर्रम के दिन बुद्धवार तड़के ताजिए निकालने के  मामले में उपजे विवाद के बीच मुस्लिम समुदाय के लोगों दो गुटों में हुए बवाल के बाद हुए हमले में 3 युवक घायल हो गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्र्ती करवाया।

उधर मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष व अन्य कई आरोपियों के खिलाफ मामला किया दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार ताजिए निकालने क ो लेकर मुस्लिम समुदाय के गुटों कहां सुनी हो गई जो बाद आपस में भीड़ गए। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार एक गुट ने तेजधार हथियारों के साथ हमला किया. 

मीडिया से बोलते हुए ताजिया कमेटी से सदस्य जावेद उल्फत ने बताया कि वह प्रात: 5 बजे ताजिया निकालने को लेकर तैयारी कर रहे थे कि इस दौरान अंजुमन इस्लामिया के कुछ लोग आए और उन पर हमला कर दिया। इस हमले में ताजिया कमेटी के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि हमला करने वाले  संबधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। उन्होंने पुलिस से मामले में आरोपियों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस स्टेशन में हमले में घायल हुए लोगों के परिजनों नेआरोपियों के खिलाफ  कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने बताया कि यह लोग हमेशा गुंडागर्दी पर उतर आते हैं और लड़ाई झगड़ा करने से पीछे नहीं हटते। इससे पहले भी कई मामलों में यह लोग लड़ाई झगड़ा करते शामिल पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि हमले के बाद भी धमकियां दी जा रही है।

मामले में एएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस ने सोहेल अन्सारी पुत्र श्री इकबाल अन्सारी निवासी मोहल्ला रानी ताल नाहन ने शिकायत में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।