डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित..... संविधान निर्माता को श्रद्धा सुमन की गए अर्पित,

डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित..... संविधान निर्माता को श्रद्धा सुमन की गए अर्पित,

  अक्स न्यूज लाइन ..नाहन 14 अप्रैल  2023
 संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आज सिरमौर जिला में कई कार्यक्रम आयोजित हुए जिला मुख्यालय नाहन में भी अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें मौजूदा कांग्रेस विधायक व पूर्व बीजेपी विधायक ने शिरकत की।
बाल्मीकि समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने  बतौर मुख्य अतथि शिरकत कर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने देश को एक महान संविधान समर्पित किया है और देश में रहने वाले वर्ग को विशेषाधिकार दिए। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता देखी जा रही है।
बीजेपी अनुसूचित मोर्चा ने भी डॉ भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ राजीव बिंदल विशेष रूप से पहुंचे। राजीव बिंदल ने कहा कि डॉ भीम राव अंबेडकर की नवीन भारत के निर्माता देश और समाज कैसा होना चाहिए, सामाजिक समरसता कैसी होनी चाहिए इस सारे विषयों के ऊपर उनका एकाधिकार रहा और उन्होंने देश का दिशा निर्देशन कर देश का मार्गदर्शन किया।
बिन्दल ने कहा कि चंद लोग उन्हें किसी जाति या धर्म संप्रदाय के नेता के रूप में देखते है जबकि वो किसी जाति धर्म संप्रदाय के नेता नहीं थे वो राष्ट्र के नेता थे।