डीएवी नाहन के अर्पित छैत्री का चयन एएफएमसी पुना में हुआ

डीएवी नाहन के अर्पित छैत्री का चयन एएफएमसी पुना में हुआ

नाहन, 22 नवम्बर डीएवी विद्यालय नाहन के होनहार छात्र अर्पित छैत्री का चयन एएफएमसी पुना के लिए हुआ। अर्पित ने पहले ही प्रयास में नीट 2022 की परीक्षा में 616 अंक प्राप्त किए थे। स्कुल के प्रिंसिपल नरेश कटोच ने बताया कि अर्पित छैत्री भारतीय सेना की मेडिकल कोर में सेवा करने का सपना बचपन से ही देखा था।  
 जो आज पूरा हो गया। अर्पित छैत्री ने किसी भी प्रकार की कोई बाहरी कोचिंग लिए बगैर नियमित तौर से डीएवी विद्यालय नाहन में पढ़ाई करता रहा तथा विद्यालयों के अध्यापकों से ही अपने भविष्य का मार्गदर्शन लेता रहा जिसके फलस्वरूप यह सफलता मिली है। अर्पित छैत्री ने अपने माता पिता के साथ साथ क् विद्यालय का भी नाम रोशन किया है डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश कटोच एवं समस्त अध्यापकों अर्पित के उज्जवल भविष्य की कामना की है।