सत्ता में आकर 7000 करोड़ कर्ज ले लिया फिर भी...... 1000 करोड़ के ओवरड्राफ्ट में सुक्खू सरकार........ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने साधा निशाना...

सत्ता में आकर 7000 करोड़ कर्ज ले लिया फिर भी...... 1000 करोड़ के ओवरड्राफ्ट में सुक्खू सरकार........ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर   ने साधा निशाना...

 अक्स न्यूज लाइन ..शिमला,  8 जून - 2023
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि 6 माह में 7000 करोड़ रुपए कर्ज लेने वाली कांग्रेस सरकार के 1000 करोड़ रुपए के ओवरड्राफ्ट में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए यह स्थिति चिंताजनक है क्योंकि लगातार कर्ज लेने के बावजूद विकास कार्य ठप्प पड़े हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि 6 महीने में ही सभी विकास कार्य ठप्प होकर रहे गए हैं। 
 
कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद अपने चुनावी वायदों को पूरा नहीं किया है, उलटा पहले से चल रहे कार्यों को रोक दिया गया है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता के साथ धोखा किया है। सरकार ने लोगों को सुविधाएं और नौकरियां देने का वायदा करने की बजाय उनको पहले से दी गई सुविधाएं छीनने का काम कर रही है। 
 
इसके तहत आऊटसोर्स पर काम करने वाले 5000 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। सरकार लोगों को बाहर निकालने का काम कर रही है। वर्तमान सरकार ने पूर्व सरकार की तरफ से खोले गए हजारों संस्थानों को बंद कर दिया। हिमाचल की जनता कांग्रेस को इसका जवाब आने वाले चुनाव में देगी। 
 उन्होंने कहा कि सरकार के पास पैसा नहीं है, यह कहने से काम नहीं चलेगा। भाजपा जब सत्ता में थी तो उस समय कोविड-19 जैसी महामारी के दौरान भी प्रदेश के वित्तीय हालात को खराब नहीं होने दिया। अब कांग्रेस सरकार को बहानेबाजी करने की बजाय जनता के काम को सुनिश्चित करना चाहिए।