जंगल में शिकार करने गए एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत

जंगल में शिकार करने गए एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत

राजधानी शिमला के ढली थाना के अंतगर्त छैला क्षेत्र में जंगल में शिकार करने गए एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। ढली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात को कुछ -लोग शिकार करने के लिए छैला के जंगल में गए थे। 
मृतक ने हाथ में बंदूक पकड़ी हुई थी। इस दौरान अचानक गोली चल गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।मृतक की पहचान ठियोग के कथोग निवासी केवल राम पुत्र कांशीराम के रूप में हुई है। 
सुन्नी निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को बयान दिया है कि देर शाम कुछ लोग जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए छैला आए। उसने बंदूक की गोली की आवाज सुनी। देखा कि एक आदमी दोनों हाथों से छाती को पकड़कर जमीन पर गिर पड़ा है।
उसके हाथ में बंदूक थी। माना जा रहा है कि मृतक द्वारा गलती से अचानक खुद से ही गोली चल गई। जिस वजह से उसकी मौत हो गई। घटना की पुष्टि करते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। मौत का प्राथमिक कारण गोली लगना पाया गया है।