चिड़ावली के 26 साल के जावेद की सड़क हादसे में मौत: 5 महीने पहले हुई थी शादी..

चिड़ावली के 26 साल के जावेद की सड़क हादसे में मौत: 5 महीने पहले हुई थी शादी..

अक्स न्यूज लाइन नाहन 21 अगस्त :

 नाहन शहर के चिड़ावाली क्षेत्र के  26 साल के  युवक नानू उर्फ़ जावेद पुत्र लियाकत अली की बीती शाम एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नानू की शादी को अभी सिर्फ पाँच महीने ही हुए थे। इस हादसे के बाद परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार नानू शिमला में एक सैलून चलाता था। बीते दिन वह चंडीगढ़-मोहाली अपनी दुकान का सामान लेने गया हुआ था। बुधवार  शाम को जब वह बाइक (बुलेट) से नाहन लौट रहा था, तभी रास्ते में उसकी बाइक एक गाड़ी से टकरा गई।

दुर्घटना के बाद घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

नानू की शादी कुछ ही महीने पहले हुई थी। अभी नई ज़िंदगी की शुरुआत ही हुई थी कि हादसे ने सबकुछ छीन लिया। पत्नी, माता-पिता और भाई-बहन इस सदमे में है।