नाहन: तेज रफ्तार गाड़ी ने रेहड़ीवाले को टक्कर मारी, मौके से फरार...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 07 अप्रैल :
पांवटा ब्लॉक के किशन पूरा गांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे खड़े एक रेहड़ी वाले को टक्कर मार दी इस हादसे में रेहड़ी वाला गम्भीर रूप से घायल हो गया। आरोपी चालक मौके से।फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर लिया है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि शिकायतकर्ता मोहित चौधरी पुत्र श्री राजेन्द्र सिंह निवासी गांव किशनपुरा, डा0 जामनीवाला, त0 पांवटा साहिब बताया कि किशनपुरा में एक ग्रे कलर की गाड़ी ने एक रेहड़ी वाले रोशन पुत्र चन्द्रदेवराय निवासी नया गांव सारस, डा0 त0 व थाना नया गांव, जिला छपरा, बिहार को टक्कर मार
दी ।
इस हादसे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 281, 125(a) BNS & 187 MV Act में अभियोग पंजीकृत कर दिया है। जांच जारी है तथा आरोपी चालक को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।








