चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण.... 40 दिन के सफर पर निकला.......

चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण.... 40 दिन के सफर पर निकला.......
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

नई दिल्ली ,14 जुलाई  - 2023
इसरो के मून मिशन के तहत शुक्रवार को चंद्रयान-3 क ा  सफ ल प्रक्षेपण क र दिया गया है। चंद्रयान- 3 को लेकर इसरो के साथ-साथ करोड़ों देश वासियों  में उत्साह चरम पर रहा। इसरो केअनुसार रॉकेट ने सभी चरणों को पार कर लिया है। अब 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा। लैंडिंग के बाद रोवर अपना कार्य शुरु करेगा। दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया। 
चंद्रयान.3 का रोवर चांद की सतह पर उतरने के बाद अपना काम शुरू करेगा। ये रोवर इसरो में बैठे वैज्ञानिकों को चांद की सतह से जुड़ी जानकारियां भेजेगा। रोवर चांद की सतह की बनावट से लेकर पानी की मौजूदगी के बारे में बताएगा।चंद्रयान.3 मिशन की पूरी लागत करीब 75 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपये में 615 करोड़ रुपये है।
अंतरक्षि हमेशा से लोगों को आकर्षित करता है। वैसे भी चंद्रयान.3 को देश गर्व से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके लैंडर के 23 या 24 अगस्त को चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग होगी। वैज्ञानिकों ने बताया कि लॉन्चिंग के ठीक 16 मिनट बाद रॉकेट चंद्रयान.3 को करीब 179 किलोमीटर ऊपर इजेक्ट कर देगा। इसके बाद अंतरिक्षयान पृथ्वी की कक्षा में 5.6 बार घूमेगा। फिर धीरे.धीरे इसे चांद की कक्षा में स्थापित किया जाएगा। इसके बाद प्रपल्शन मॉड्यूल लैंडर के साथ तेज गति से चांद की कक्षा में जाने की एक महीने लंबी यात्रा शुरू कर देगा। इसके बाद यह चांद की सतह से 100 किलोमीटर ऊपर तक जाएगा।