नाहन: मामा के चेहरे पर भांजे ने दे मारा पत्थर,आरोपी के खिलाफ शिलाई में मामला दर्ज...

नाहन: मामा के चेहरे पर भांजे ने दे मारा पत्थर,आरोपी के खिलाफ शिलाई में मामला दर्ज...
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 22 जुलाई :
शिलाई ब्लॉक के टिम्बी गांव में मामूली सी कहासुनी के बीच एक व्यक्ति ने अचानक दूसरे के मुह पर पत्थर दे मारा, इस घटना में शिकायत कर्ता नीचे गिर कर घायल हो गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने कहा कि  पुलिस थाना शिलाई में बबलु निवासी गांव दुबोड, डाकघर टिम्बी, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर ने पुलिस थाना शिलाई मे मामला दर्ज करवाया कि दिनांक 21/07/26 6 को वह अपने जीजा जगदीश के साथ टिम्बी बाजार से पैदल घर लौट रहा था तो रास्ते में दोनों सड़क किनारे आराम करने के लिए बैठ गए। 

इसी दौरान उसका भांजा बाबू राम वहां पहुंचा और कहासुनी के बाद इसके चेहरे पर पत्थर मार दिया, जिससे वह घायल होकर गिर गया।
एसपी ने बताया कि  आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना शिलाई मे मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।

*