नाहन: महिला के कब्जे से 5 लीटर शराब बरामद, घर की तालाशी के दौरान मिली....
अक्स न्यूज लाइन नाहन,13 जुलाई :
ज़िले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना संगड़ाह की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर श्रीमति नंदा देवी निवासी गांव व डा0 बड़ग तह0 संगड़ाह जिला-सिरमौर के घर की तालाशी ली गई।
एसपी ने बताया कि तालाशी के दौरान महिला के घर से 05 लीटर नाजायज शराब बरामद की गई। पुलिस थाना संगड़ाह मे आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के टहत मामला दर्ज क़िया गया है।



