कठुआ आंतकी हमला:सेना के 5 जवान शहीद

कठुआ आंतकी हमला:सेना के  5 जवान शहीद
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

न्यूज़ एजेंसी-जम्मू 9.07.2024

जम्मू.कश्मीर के कठुआ में सोमवार अपराह्न हुए एक आतंकी हमले में सेना के पांच जवान शहीद हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों ने सेना के वाहन को निशाना बनाकर ग्रेनेड से हमला किया।  हमले के बाद, सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला लिया है तथा आंतकियों पर  काउंटर अटैक किया। फिलहाल इलाके में दोनों ओर से गोलीबारी जारी है।

आतंकी हमले में कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी, रुद्रप्रयाग निवासी नायब सूबेदार आनंद सिंह, लैंसडौन निवासी हवलदार कमल सिंह, टिहरी गढ़वाल निवासी नायक विनोद सिंह, रिखणीखाल निवासी राइफलमैन अनुज नेगी शहीद हुए है।

मिली जानकारी के अनुसार सभी शहीद हुए जवान उत्तराखंड के निवासी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी शोक व्यक्त करते हुए शहीदों को श्रधांजलि अर्पित की है।