आसमानी बिजली गिरी, महिला की मौत, राजगढ में हुआ हादसा

आसमानी बिजली गिरी, महिला की मौत, राजगढ में हुआ हादसा

अक्स न्यूज लाइन  नाहन, 29 अगस्त :

जिला सिरमौर के राजगढ़ में क्षेत्र में खराब मौसम के चलते अचानक आसमानी बिजली गिरने से हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला की लाश का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। हादसे का शिकार बनी महिला की पहचान पदमा देवी पत्नी नरेंद्र सिहं निवासी सनियो,राजगढ के रू प में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार सनियो गांव में यहा हादसा सुबह 7:30 बजे के करीब हुआ जब बरिश के बीच अचानक आसमानी बिजली गिरी । इस हादसे में महिला गंभीर रू प से घायल हो गई।

महिला की बाद में राजगढ अस्पताल में मौत हो गई। पंचायत उपप्रधान नवीन शर्मा ने हादसे की जानकारी प्रशासन को दी। मृतक महिला के परिजनों को 25,000 रुपये की राहत प्रदान की है।