आखिर कितने दिनों तक भागता अमृतपाल..... पकड़ने में पंजाब पुलिस ने लगाया ज्यादा समय : अनुराग

आखिर कितने दिनों तक भागता अमृतपाल..... पकड़ने में पंजाब पुलिस ने लगाया ज्यादा समय : अनुराग

अक्स न्यूज लाइन --  ऊना,  23 अप्रैल  2023
खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है।  अनुराग ठाकुर ने कहा कि भगोड़ा आखिर कितने दिन तक भागेगा। कानून के हाथ लंबे होते हैं। दहशत और भय फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए। 
भगोड़े अमृतपाल को पकड़ने में पंजाब को लंबा समय लग गया। अगर थोड़ा जल्दी पकड़ लेते तो अच्छा होता। अनुराग ठाकुर ऊना जिला के मैड़ी जाने से पहले प्रागपुर के रेस्ट हाऊस में थोड़ी देर के लिए रुके थे। यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसी दौरान पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अमृतपाल पर बयान दिया।