अक्स न्यूज लाइन मंडी, 10 फरवरी :
बाल विकास परियोजना, रिवालसर के आंगनबाड़ी केन्द्र भतौर, ग्राम पंचायत बग्गी तुंगल में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद को भरने के लिए निर्धारित साक्षात्कार की तिथि में बदलाव किया गया है।
विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि यह साक्षात्कार पहले 11 फरवरी, 2026 को प्रातः 10.30 बजे उपमंडलाधिकारी (ना०) कोटली, जिला मण्डी के कार्यालय में लिये जाने थे। लेकिन, प्रशासनिक कारणों से उपमंडलाधिकारी (ना०) कोटली द्वारा साक्षात्कार की तिथि आगे बढ़ाकर 23 फरवरी, 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने आवेदकों से आग्रह किया है कि वे साक्षात्कार के लिए 23 फरवरी को प्रातः 11 बजे उपमंडलाधिकारी (ना०) कोटली के कार्यालय में उपस्थित हों।
-0-