अंधेरी में दो निजी बसें आपस में भिड़ी,हादसे में 9 लोग घायल

अंधेरी में दो निजी बसें आपस में भिड़ी,हादसे में 9 लोग घायल

अक़्स न्यूज लाइन, नाहन -- 21 फरवरी 

जिले में आज संगड़ाह ब्लॉक में अंधेरी गांव के  नजदीक एक ही क पंनी की दो निजी बसें आपस में भिडं गई। इस हादसे 9 सवारियां घायल हो गई। यह हादसा तीखे मोड़ पर हुआ। गनीमत यह रही की हादसे में कोई जानी नुकसान नही हुआ है। मिली जानकारी अनुसार दोपहर 1 बजे के करीब मीनू कोच कपंनी की दो बसें अपने रूट पर  थी। दोनों बसें जैसे ही अंधेरी के समीप पहुंची तो यहां एक तीखे मोड़ पर दोनों आपस में टकरा गई। 
डीएसपी मुकेश डडवाल ने पुष्टि करते हुएबताया कि दोनों बस में करीब 60.70 सवारियां सवार थी।  9 यात्रियों के घायल होने की सुचना है। पुलिस जांच कर रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है।