नाहन: पांवटा में हुईं अंतरराष्ट्रीय शादी चर्चा में: श्री लंका का दुल्हा, न्यूजीलैंड से बारात लेकर आया..

नाहन: पांवटा में हुईं अंतरराष्ट्रीय शादी चर्चा में: श्री लंका का दुल्हा, न्यूजीलैंड से बारात लेकर आया..

अक्स न्यूज लाइन नाहन 24 नवंबर : 
 पांवटा साहिब में हाल ही में एक भव्य अंतर्राष्ट्रीय शादी का आयोजन  चर्चा का विषय बनी  है। इस विवाह में श्रीलंका के मूल निवासी दूमिन्दु विथानागे ने न्यूजीलैंड से बरात लेकर आकर हिमाचल के शिलाई क्षेत्र की हाटी समुदाय की बेटी राशिका नेगी पुत्री राजेंद्र सिंह नेगी से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए। दूल्हा और दुल्हन दोनों न्यूजीलैंड में नौकरी करते हैं, जहाँ उनकी मुलाकात हुई और दूल्हे का परिवार भी वहीं बसा हुआ है। यह शादी भारत की 'वसुधैव कुटुंबकम्' की भावना और समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को दर्शाने वाला एक यादगार आयोजन बनी।

पांवटा साहिब के एक निजी रिजॉर्ट में आयोजित इस वैवाहिक कार्यक्रम में बैंड-बाजे के साथ आई बरात का दुल्हन के परिवार ने पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम से स्वागत किया। दूल्हे दूमिन्दु ने इस दौरान कहा कि भारत में आकर शादी करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। यह शादी इसलिए भी खास रही क्योंकि बरात में दूल्हे के दोस्त और परिवार के सदस्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका सहित लगभग आधा दर्जन देशों से बराती बनकर पहुंचे थे। इन विदेशी मेहमानों ने भी बरात में हिमाचली और उत्तराखंड के लोकगीतों पर जमकर ठुमके लगाए और इस सांस्कृतिक मिलन का आनंद लिया। 

इस खास शादी में नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए कई  हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व ऊर्जा मंत्री और स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी, तथा पूर्व विधायक शिलाई क्षेत्र बलदेव तोमर प्रमुख रूप से शामिल थे। इनके अलावा, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, उद्यमी और जिला सिरमौर के व्यवसायी भी इस भव्य समारोह का हिस्सा बने।