बाइक पर जा रहे 2 युवकों से पकड़ी 941 ग्राम चरस, पुलिस हिरासत में आरोपी

बाइक पर जा रहे 2 युवकों से पकड़ी 941 ग्राम चरस, पुलिस हिरासत में आरोपी
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
अक्स न्यूज लाइन नाहन 31 जनवरी : 
जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी क्षेत्र में हरिपुर धार सड़क मार्ग पर जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर बाईक न एचपी -85- 2169 पर जा रहे दो युवकों 21 वर्षीय इशान राणा पुत्र भगत सिंह निवासी गांव टिकरी कोरग , तहसील संगढह व 24 वर्षीय  राहुल पुत्र बलबीर सिंह निवासी गांव डागर, डाक खाना जरवा तहसील शिलाई जिला सिरमौर के कब्जे से   तालाशी के दौरान 941 ग्राम चरस बरामद हुई है।
जिले के एएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है। आरोपी पुलिस को हिरासत में है। मामले में जांच जारी है।