नाहन: चालक पुलिस को देख फरार हुआ, कार से 94 शराब की बोतलें बरामद हुईं..
एसपी ने बताया कि आज पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गाडी नं0 CH03Z 6951 में अवैध शराब आ रही है। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पांवटा पुलिस टीम द्वारा वहराल नजदीक गुरुद्वारा के पास नाकाबन्दी की गई। उपरोक्त गाडी के चालक ने पुलिस पार्टी को देख कर गाडी को पीछे ही रोक दिया और अन्धेरा का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस पार्टी द्वारा गाडी को चेक किया गया तो उपरोक्त गाडी से 6 पेटी (72 बोतलें)शराब अंग्रेजी मार्का Imperial Blue व 22 बोतलें शराब देसी संतरा बरामद हुई जिन्हें कब्जा पुलिस में ले लिया गया है और इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पांवटा साहिब में धारा 39(1)(a) HP Excise Act में अभियोग पंजीकृत किया गया है आरोपी की तलाश जारी है जिसे शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।





