नामांकन के पहले दिन ज़िला कुल्लू में 23 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे
अक्स न्यूज लाइन कुल्लू, 29 अप्रैल :
जिला कुल्लू के शहरी निकायों के निर्वाचन-2026 के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया के पहले दिन आज विभिन्न निकायों में कुल 23 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत भुंतर के लिए 6 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे, जबकि नगर पंचायत बंजार में 1 प्रत्याशी ने अपना पर्चा दाखिल किया। नगर पंचायत निरमंड में 5 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रस्तुत किए।
वहीं नगर परिषद कुल्लू के लिए 11 नामांकन पत्र भरे, जबकि नगर परिषद मनाली में पहले दिन कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ।








