हिमाचल के राज्यपाल के नाम पर बनाया फर्जी सोशल अकाउंट साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद

हिमाचल के राज्यपाल के नाम पर बनाया फर्जी सोशल अकाउंट  साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद
हिमाचल प्रदेश में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद है। प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं के बाद अब साइबर अपराधियों ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के नाम पर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बना दिए। चौंकाने देने वाली बात यह है कि शातिर सोशल मीडिया पर राज्यपाल के नाम से पैसे मांग रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने खुद फेसबुक पर लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा है कि वे इन फर्जी खातों को नजरअंदाज कर इन शातिरों के झांसे में न आएं। राज्यपाल के फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर पुलिस विभाग भी सतर्क हो गया है और अपराधियों की खोज में जुट गया है। शातिर का नाम-पता जानने के लिए फेसबुक प्रबंधन को पत्र लिखा है। पुष्टि करते हुए एएसपी साइबर क्राइम भूपिंद्र नेगी ने बताया कि राज्यपाल के नाम से फर्जी खाते के मामले को लेकर फेसबुक को लिखित में पत्र भेजा गया है। इसमें साइबर अपराधी का नाम और पता बताने के लिए कहा गया है। साथ ही फर्जी खाते को ब्लॉक करने की बात कही है।