नाहन:दो सड़क हादसों में एक महिला समेत 2 घायल,पांवटा में मामला दर्ज..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 06 जून :
पांवटा ब्लॉक में दो अलग अलग सड़क दुर्घटना के मामलों में एक महिला व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना पांवटा साहिब मे श्री गौरव चौहान S/O श्री गीता राम R/O गांव फांदी बोडीवाला P.O कोलर थाना माजरा तह0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर ने मामला दर्ज करवाया कि दिनांक 05-06-.2026 को यह अपनी कार का काम करवाने के लिए पांवटा साहिब आया था जब यह भुपपुर मे मौजुद था तो एक ट्रक नम्बर HP17E-1290 का चालक जब भुपपुर मे यू टर्न लेकर वापिस बद्रीपुर को अपना ट्रक मोड़ रहा था तो बैंक के सामने एक महिला जो सड़क किनारे खड़ी थी उसे उपरोक्त ट्रक चालक ने ट्रक मोड़ते समय टक्कर मर दी । जिस कारण उक्त महिला को घुटनों से नीचे दोनों टांगों मे चोटें आई है । उसके बाद यह व ट्रक ड्राईवर जिसने अपना नाम कमल सिंह S/O हिरदा राम निवासी डण्डोर बताया ने उस महिला को अपनी कार मे बैठाकर ईलाज के लिए CH पांवटा साहिब लेकर आए थे जहां पर महिला का नाम इसे गुमानी देवी W/O श्री सोहन सिंह वार्ड न0 1 रेणुका कलोनी पांवटा साहिब मालुम हुआ । यह हादसा ट्रक न0 HP17E-1290 के चालक कमल सिंह उपरोक्त के द्वारा ट्रक को लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है । जिस पर पुलिस थाना पांवटा साहिब मे ट्रक चालक कमल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
एसपी ने बताया कि एक अन्य मामले में माजरा में सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता अंकित चौधरी (22 वर्ष), निवासी गांव अजीवाला, डा. जामनीवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर ने बताया कि रात करीब 8 बजे वह अपने पिता मेहर चन्द के साथ मोटरसाइकिल संख्या HP17E-4153 पर दवाई लेने जा रहा था। ओम प्रकाश के घर के समीप सामने से आ रही मोटरसाइकिल संख्या HP17H-7332 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में उसके पिता को चोटें आई हैं। आरोपी चालक की पहचान गंगा राम के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
*









