शिमला: जिला परिषद सदस्यों के शपथ समारोह में बवाल डीसी के खिलाफ भाजपा नेताओं ने क़िया हंगामा...
अक्स न्यूज लाइन शिमला 06 जून :
हिमाचल प्रदेश में शविवार को प्रधानों से लेकर जिला परिषद तक चुने हुए प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह था. लेकिन शिमला में आयोजित जिला परिषद सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह विवाद की भेंट चढ़ गया. शिमला डीसी कार्यालय बचत भवन में आयोजित की गई इस शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उपायुक्त ने सदस्यों के अलावा सभी को हॉल से बाहर जाने को कहा. इस पर मौके पर मौजूद भाजपा के नेता भड़क गए. भाजपा नेताओं ने डीसी का घेराव किया और डीसी शिमला के सामने ही उनके खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की. इस दौरान बमुश्किल DC शिमला बचत भवन से निकल पाए. भाजपा नेताओं का आरोप है कि DC शिमला मुख्यमंत्री के इशारे पर काम कर रहे हैं.
भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि वे साल 2000 से शपथ ग्रहण में शामिल हो रहे हैं. लेकिन, ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है. हर्ष महाजन ने कहा कि हर बार हॉल खचाखच भरा रहता था. आज भी सभी जिलों में BDC और जिला परिषद सदस्यों का शपथ ग्रहण हो रहा है लेकिन शिमला में व्यवस्था परिवर्तन देखने को मिल रहा है. हर्ष महाजन ने सवाल उठे कि राज्य सरकार को किस बात का डर है. भाजपा के पास जिला परिषद अध्यक्ष बनने के लिए पूरे नंबर हैं और भाजपा जीतेगी. हर्ष महाजन ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार का पंचायती राज संस्थानों पर कोई विश्वास नहीं है. पहले ही सरकार ने न्यायालय में चुनाव टालने का प्रयास किया. इस दौरान हर्ष महाजन ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि BDC और जिला परिषद सदस्यों को लेकर मुख्यमंत्री का दिया गया बयान दुर्भाग्यपूर्ण है. उहोंने कहा कि DC शिमला ने गलत किया.
इस दौरान पूर्व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार के कुछ अधिकारी एजेंट बनकर काम कर रहे हैं. बहुत अधिकारी लोकतंत्र की परवाह न करते हुए मुख्यमंत्री के इशारों पर काम कर रहे हैं. सुरेश भारद्वाज ने कहा कि जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो गया. ऐसे में शिमला में जिला परिषद सदस्यों की शपथ ग्रहण से उनके परिजनों समर्थकों और मीडिया को बाहर कर दिया. भारत ने कहा कि पंचायत से लेकर राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में आमजन और परिवारजन मौजूद रहते आए हैं. लेकिन शिमला डीसी ने आदेश पारित करो सभी को बाहर निकाल दिया. आप भर दो जी ने कहा कि भाजपा अधिकारियों को चेतावनी देता है कि किसी सरकार के एजेंट की तरह काम न करें. उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव में सरकार ने नियमों की धज्जियां पहले ही उड़ा दी हैं.
भाजपा के शिमला जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने आरोप लगाया कि शपथ ग्रहण समारोह से सदस्यों के रिश्तेदारों और समर्थकों को बाहर निकाल दिया गया ये दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि सरकार को अपने हाथ से सत्ता जाती हुई नजर आ रही है ये उसी का परिणाम है. जिला परिषद सदस्यों को जनता ने चुना है ऐसे में अपने परिवार और समर्थकों के सामने उनके शपथ लेने का अधिकार है. उन्होंने कहा की व्यवस्था परिवर्तन वाली CM सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने अपनी हर को छुपाने के लिए यह हथकंडा अपनाया है.









